BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' ने दो दिन में पार किया 10 करोड़ का आंकड़ा

रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' ने दो दिन में पार किया 10 करोड़ का आंकड़ा
Share

 रानी मुखर्जी स्टारर 'मर्दानी 3' बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से कदम बढ़ा रही है। फिल्म ने दूसरे दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए लगभग 50 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की है। इसी के साथ फिल्म का कुल नेट कलेक्शन दो दिनों में 10 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। शनिवार को फिल्म ने करीब 6 करोड़ रुपये की कमाई की, जो इसके पहले दिन के मुकाबले बड़ी छलांग मानी जा रही है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि रविवार को इसमें और उछाल देखने को मिल सकता है।

ओपनिंग डे पर भी रचा रिकॉर्ड

फिल्म ने पहले दिन ही सभी अनुमानों को पीछे छोड़ दिया था। 4 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ 'मर्दानी 3' न सिर्फ इस फ्रेंचाइज़ी की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर बनी, बल्कि रानी मुखर्जी की सोलो फिल्मों में भी सबसे बड़ी शुरुआत दर्ज करने में सफल रही। महिला-प्रधान फिल्मों के लिहाज से भी यह ओपनिंग बेहद मजबूत मानी जा रही है। फिल्म को समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है और दर्शकों के बीच भी इसका मजबूत वर्ड ऑफ माउथ बनता दिख रहा है। सामाजिक मुद्दे पर आधारित यह थ्रिलर उन दर्शकों के लिए खास बन गई है जो कंटेंट-ड्रिवन सिनेमा को प्राथमिकता देते हैं।

रानी मुखर्जी की स्टार पावर बरकरार

रानी मुखर्जी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह सोलो लीड के तौर पर दर्शकों को थिएटर तक खींचने की क्षमता रखती हैं। अपने फिल्मी करियर के 30वें साल में इस तरह की बॉक्स ऑफिस सफलता हासिल करना उनकी निरंतर लोकप्रियता और विश्वसनीयता को दर्शाता है।


Share

Leave a Reply