BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

अजय देवगन की सिंघम 3 में दिखेंगे रणवीर सिंह और अक्षय कुमार

अजय देवगन की सिंघम 3 में दिखेंगे रणवीर सिंह और अक्षय कुमार
Share

सिंघम फ्रेंचाइजी की फिल्मों का बॉलीवुड में अपना दबदबा रहा है। इस फ्रेंचाइजी की अब तक दो फिल्में बन चुकी हैं। इनमें सिंघम और सिंघम रिटर्न्स का नाम शामिल है। पिछले कुछ समय से सिंघम 3 को लेकर चर्चा चल रही है। हाल में जानकारी सामने आई थी कि रोहित शेट्टी और अजय देवगन जल्द इस फिल्म की घोषणा करेंगे। अब ऐसी चर्चा है कि इस फिल्म में रणवीर सिंह और अक्षय कुमार भी नजर आएंगे।
रिपोर्ट के मुताबिक, सिंघम 3 में रणवीर और अक्षय भी अपनी मौजूदगी दर्ज करवाएंगे। सूत्र ने बताया कि रोहित की कॉप यूनिवर्स के दो और हीरो रणवीर और अक्षय फिल्म में नजर आने वाले हैं। कहा जा रहा है कि वे दोनों फिल्म के क्लाइमेक्स सीन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। रिपोर्ट की मानें तो उनका किरदार उसी तरह का होगा, जैसे फिल्म सूर्यवंशी में अजय और रणवीर ने काम किया है।
एक सूत्र ने कहा था, फिल्म सिंघम गोवा की पृष्ठभूमि पर आधारित थी। इसकी अगली कड़ी सिंघम रिटर्न्स मुंबई की पृष्ठभूमि पर बनी थी। अब रोहित और अजय चीजों को अगले स्तर पर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सिंघम 3 आतंकवाद की पृष्ठभूमि पर आधारित है। सूत्र ने आगे बताया कि इस फिल्म में हीरो आतंकवादी संगठनों को पकडऩे के लिए पाकिस्तान की यात्रा करता है।
खबरों की मानें तो सिंघम 3 में अजय और जैकी श्रॉफ के बीच महामुकाबला देखने को मिलेगा। सूत्र की मानें तो फिल्म की कहानी वहीं से शुरू होगी, जहां से सूर्यवंशी खत्म हुई थी। बहादुर पुलिस वाले पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के लिए रवाना होंगे, ताकि आतंकी संगठनों के मुखिया का पता लगाया जा सके। उनकी नजर दुनिया के नक्शे से भारत को नष्ट करने की है। फिल्म की शूटिंग 2022 की आखिरी तिमाही में शुरू होने की उम्मीद है।
सिंघम फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म सिंघम 2011 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह साउथ की इसी नाम से बनी फिल्म की हिन्दी रीमेक है। फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया था। फिल्म में अजय के अलावा प्रकाश राज और अभिनेत्री काजल अग्रवाल नजर आई थीं। इस सीरीज की दूसरी फिल्म सिंघम रिटर्न्स 2014 में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन भी रोहित ने किया था, जिसमें अजय के साथ करीना कपूर और अनुपम खेर दिखे थे।
 


Share

Leave a Reply