BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

दीपिका पादुकोण को लेकर अस्पताल पहुंचे रणवीर सिंह,जल्द आ सकती है खुशखबरी!

दीपिका पादुकोण को लेकर अस्पताल पहुंचे रणवीर सिंह,जल्द आ सकती है खुशखबरी!
Share

 बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह शनिवार को मुंबई के एच.एन रिलायंस हॉस्पिटल पहुंचे. प्रेग्नेंट दीपिका की गाड़ी जैसे ही अस्पताल पहुंची उनके मां बनने और खुशखबरी आने की चर्चा ने ज़ोर पकड़ लिया.

दीपिका पादुकोण की डिलीवरी सितंबर में ही होनी है. इसकी जानकारी खुद दीपिका पादुकोण ने ही इंस्टाग्राम के जरिए दी थी. एक्ट्रेस ने इसी साल 28 फरवरी को एक इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिए अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था. बच्चों के कपड़ों और खिलौनों से भरे एक कार्ड में दीपिका रणवीर का नाम लिखा हुआ था।  साथ में लिखा था- “सितंबर 2024.”दीपिका पादुकोण आज ही मां बन सकती हैं. ऐसी उम्मीद इसलिए भी जताई जा रही है क्योंकि रणवीर सिंह की मां अंजु भवानी और बहन रितिका भवानी भी अस्पताल पहुंच गई हैं। रणवीर-दीपिका के पहुंचने के कुछ देर बाद अंजु और रितिका की गाड़ी अस्पताल के बाहर स्पॉट की गई।

क्या कह रहे लोग?

सोशल मीडिया पोस्ट पर एक शख्स ने लिखा, “जो भी हो, गणेश चतुर्थी के दिन जनम ले रहा है।  इससे बड़ी खुशखबरी और क्या हो सकती है.” एक फैन ने लिखा, “हमारी दीपिका कितनी मजबूत है. कल ही ये परफेक्टली चल रही थी और और लेबर पैन.” एक ने तो नाम रखने पर भी अपनी राय ज़ाहिर कर दी. यूज़र ने सवाल किया, “गणेश चतुर्थी के दिन खुशखबरी है तो क्या नाम रखना चाहिए बच्चे का?”

सिद्धिविनायक में दीपिका-रणवीर

बीते रोज़ दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे. इस दौरान दोनों के परिवारवाले भी उनके साथ मौजूर थे. दीपिका इस मौके पर हरे रंग की साड़ी में नज़र आई थीं. जबकि रणवीर सिंह कुर्ता-पजामा में दिखाई दिए थे. रणवीर, दीपिका को संभालते भी दिखे थे. दोनों ही नंगे पैर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे. दीपिका की ये तस्वीरें कल से ही सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में दीपिका पादुकोण ने कल्कि 2898 एडी के ज़रिए एक ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर दी है. दीपिका पादुकोण ने प्रेग्नेंसी के दौरान ही इस फिल्म की शूटिंग प्रमोशन किया. कल्कि ने वर्ल्डवाइड 1041.65 करोड़ रुपये की दमदार कमाई की है. इसके अलावा फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 645.8 करोड़ रुपये का बंपर कलेक्शन किया है


Share

Leave a Reply