राज्य में 6 और लोगों की रेपिड टेस्ट रिपोर्ट आई पॉजिटिव,एम्स भेजे गए सभी के सैंपल
महासमुंद, आज रैपिड टेस्ट में 6 और कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। खबर मिली है कि सरायपाली के सिंघोड़ा चेकपोस्ट में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों का रैपिड टेस्ट किया गया है। इस रैपिड टेस्ट में एक नायब तहसीलदार, आरआई, पटवारी और स्वास्थ्य कर्मी के सैम्पल पॉजिटिव पाए गए हैं। एक ही दिन में जिले में रैपिड टेस्ट से 9 लोगों में संक्रमण की पुष्टि की गई है।
आज सुबह तीन और लोगों की रैपिड टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। RT-PCR जांच के लिए सभी के सैंपल एम्स भेजे गए हैं।रिपोर्ट से फाइनल रिजल्ट सामने आएंगे।
आपको बता दें छत्तीसगढ़ में अब तक 59 केस सामने आए। इनमें फिलहाल अभी 3 एक्टिव केस हैं। वहीं 56 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।







.jpeg)












