BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Rashifal : 21 अक्टूबर को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

Rashifal : 21 अक्टूबर को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल
Share

 Horoscope Rashifal 21 October 2022 : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 21 अक्टूबर 2022 को शुक्रवार है। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से माता लक्ष्मी की पूजा- अर्चना की जाती है। प. राघवेंद्र शर्मा से जानिए 21 अक्टूबर 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

मेष राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। कारोबार के विस्तार के लिए किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। विदेश यात्रा लाभप्रद रहेगी। परिवार के लिए भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में रुचि रहेगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। क्रोध की अधिकता रहेगी। बातचीत में संयत रहें। माता को स्वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। माता के सहयोग से किसी संपत्ति में निवेश करने के योग हैं।

वृष राशि- आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। बातचीत में सन्तुलित रहें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के साथ किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर जाना हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। आरामतलबी बढ़ेगी। माता-पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। भाई-बहनों का सानिध्य मिल सकता है। संचित धन में कमी आ सकती है।

मिथुन राशि- मन अशान्त रहेगा। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। मित्र का सहयोग मिल सकता है। संयत रहें। कला एवं संगीत में रुचि बढ़ सकती है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। परिवार का साथ मिलेगा। धन की प्राप्ति‍ होगी। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि- वाणी में मधुरता रहेगी, परन्तु मन परेशान हो सकता है। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। भाग-दौड़ बढ़ेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। शैक्षिक कार्यों में ध्यान दें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। अति उत्साही होने से बचें। क्रोध के अतिरेक से बचें। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी।

सिंह राशि- आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। किसी सम्पत्ति से धन की प्राप्ति के साधन बन सकते हैं। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। आत्मसंयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। भवन सुख में वृद्धि होगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। खर्चों की अधिकता से मन परेशान हो सकता है। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

कन्या राशि- अति उत्साही होने से बचें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कारोबार में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। खर्च अधिक रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आलस्य की अधिकता रहेगी। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। आय में सुधार होगा। सेहत का ध्यान रखें।

तुला राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। फिर भी संयत रहें। परिवार का साथ मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव रहेंगे। कारोबार के विस्तार पर खर्च बढ़ सकते हैं। लाभ के अवसर मिलेंगे। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।

वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। वाहन सुख की प्राप्ति‍ हो सकती है। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। वाणी में सौम्यता रहेगी, परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। कुछ पुराने मित्रों से पुनः सम्पर्क हो सकते हैं। यात्रा के योग हैं।

धनु राशि- धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जाने की सम्भावना बन रही है। किसी मित्र से धन प्राप्त हो सकता है। बातचीत में सन्तुलित रहें। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। मेहनत अधिक रहेगी। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं।

मकर राशि- मन में नकारात्मक विचारों से बचें। आलस्य की अधिकता रहेगी। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पिता का साथ मिलेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। घर-परिवार में धार्मिक एवं मांगलिक कार्य हो सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। आत्मसंयत रहें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रहन-सहन में असहज रहेंगे। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

कुंभ राशि- सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। मीठे खानपान में रुझान हो सकता है। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि सम्भव है। स्वास्थ्य को लेकर चली आ रही परेशानी से राहत मिलेगी। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी आएगी।

मीन राशि- आत्मविश्वास में परिपूर्ण रहेंगे। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। सद्भाव बनाकर रखें। तरक्की के योग बन रहे हैं। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में सुधार होगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ेगा। पारिवारिक समस्याएं अभी परेशान करेंगी। खर्चों की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।


Share

Leave a Reply