BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Rashmi Desai का टीवी पर कमबैक? लंबे समय बाद इस शो में आएंगी नजर!

Rashmi Desai का टीवी पर कमबैक? लंबे समय बाद इस शो में आएंगी नजर!
Share

 Rashmi Desai Comeback: भोजपुरी सिनेमा से लेकर टीवी इंडस्ट्री में अपनी दमदार एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली रश्मि देसाई के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। टीवी की दुनिया में ‘उतरन’ में तपस्या के रोल से पॉपुलर होने वाली रश्मि देसाई की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। लंबे समय से छोटे पर्दे से दूर रहने के बाद रश्मि देसाई एक बार फिर टीवी पर वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। बिग बॉस 13 फेम रश्मि देसाई किस शो और चैनल के जरिए टीवी पर कमबैक करने वाली हैं, आइए आपको बताते हैं।

लंबे समय से टीवी से दूर हैं रश्मि देसाई

बिग बॉस 13 और नागिन जैसे शोज में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाने वाली एक्ट्रेस रश्मि देसाई साल 2017 में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ ‘दिल से दिल तक’ में नजर आई थीं। उसके बाद कई शोज में रश्मि दिखी हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से वो टीवी की बजाय ओटीटी पर अपनी एक्टिंग और डांस का तड़का लगा रही थीं। मगर अब खबर है कि एक बार फिर रश्मि छोटे पर्दे पर वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

इस शो कमबैक करेंगी रश्मि देसाई? (Rashmi Desai Comeback)

टेलीएक्सप्रेस के मुताबिक, रश्मि देसाई सब टीवी के फेमस कॉमेडी सीरियल ‘वागले की दुनिया – नई पीढ़ी नए किस्से’ के साथ कमबैक करने वाली हैं। इस सीरियल में वो एक अहम रोल निभाती दिखाई देंगी, इतना ही उन्होंने इसके लिए शूटिंग भी शुरू कर दी है। रश्मि के फैंस उनका काफी वक्त से टीवी पर वापसी का इंतजार कर रहे थे और अगर यह खबर सही होती है, तो उनके फैंस खुशी से झूम उठेंगे।

रश्मि देसाई का वर्कफ्रंट

गौरतलब है कि एक्ट्रेस रश्मि देसाई को आखिरी बार गुजराती फिल्म ‘मोम तने नै समझय’ में देखा गया था। इस फिल्म में  रश्मि की एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद किया था। सैकनिलक के अनुसार, इस फिल्म ने दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर करीबन 3.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके अलावा रश्मि ने आर माधवन की फिल्म हिसाब बराबर में भी अहम रोल निभाया था।


Share

Leave a Reply