नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

शादीशुदा शख्स के प्रेमिका के संग मनाई रासलीला, प्रेमिका ने शख्स के घर डाला डेरा, बात इतनी बढ़ी कि.....

शादीशुदा शख्स के प्रेमिका के संग मनाई रासलीला, प्रेमिका ने शख्स के घर डाला डेरा, बात इतनी बढ़ी कि.....
Share

बेतिया | बिहार के बेतिया में प्रेम-प्रसंग का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक शादीशुदा शख्स महिला को दिल दे बैठा और जब बात शादी तक पहुंची, तो उसने इनकार कर दिया। इसके बाद महिला ने प्रेमी के घर डेरा डाल दिया। खासबात यह है कि शादीशुदा शख्स के दो बच्चे भी हैं। मामला तब बिगड़ा जब शादीशुदा प्रेमिका ने दो बच्चों के पिता अपने शादीशुदा प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ गई। शादीशुदा प्रेमी ने इंकार किया तो उसने उसके घर पर डेरा डाल दिया।

मामला बिहार के बेतिया जिले लौरिया थाना इलाके का है। यहां एक शादीशुदा शख्स महिला को दिल दे बैठा और जब बात शादी तक पहुंची, तो उसने इनकार कर दिया। इसके बाद महिला ने प्रेमी के घर डेरा डाल दिया। यही नहीं महिला ने थाने में भी अपने शादीशुदा प्रेमी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। महिला का कहना है कि जबतक वो मुझसे शादी नहीं करता, मैं इस घर से नहीं जाऊंगी।

अपनी शिकायत में शादीशुदा प्रेमिका ने बताया है कि वह जब अपनी बहन के घर गई थी, तब उन दोनों की पहचान हुई थी और दोनों प्रेम में पड़ गए थे। उसके बाद प्रेमी ने महिला की एक फोटो ली और प्यार का वादा कर केरल चला गया। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके शादीशुदा प्रेमी ने उसकी तस्वीर के साथ अपनी तस्वीर जोड़कर उसके पति को दिखा दिया जिससे कि उसके पति ने उसे छोड़ दिया है।

यही नहीं महिला ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि उसके शादीशुदा प्रेमी ने उससे 6 माह तक शारीरिक संबंध बनाए हैं। अब जब शादी की बात आई तो टाल मटोल करने लगा और फिर शादी से ही इनकार कर दिया। इसी नाराजगी में शादीशुदा प्रेमिका अपने शादीशुदा प्रेमी के घर पहुंच गई और वहीं डेरा डाल दिया। अब शादीशुदा प्रेमिका जिद पर अड़ गई है कि जबतक वो शादी नहीं करता है, वो उसके घर से नहीं जाएगी।

प्रेमिका को अपने घर पर डेरा डाले देख शादीशुदा प्रेमी का भी बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि प्रेमी ने उसके सामने काफी मिन्नते की इसके बाद भी उसकी प्रेमिका नहीं मान रही है। खास बात यह है कि लौरिया पुलिस भी इस मामलें में अब तक अपराध दर्ज नहीं किया है क्योंकि महिला ने अपनी शिकायत में प्रेमी से शादी करने की मांग कर रखी है।


Share

Leave a Reply