BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

उज्जैन में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले 4 लोगों पर रासुका

 उज्जैन में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले 4 लोगों पर रासुका
Share

इंदौर। मध्यप्रदेश के उज्जैन में मुहर्रम पर तालिबान जिंदाबाद और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी आशीष सिंह ने राष्ट्र विरोधी नारे लगाने वाले चार लोगों पर रासुका लगाने का आदेश जारी किया है। जिसके बाद चारों को तीन माह के लिए जेल भेज दिया गया है। एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ला ने इस संबंध में कलेक्टर को पत्र लिखा था। बता दें कि मामले में 10 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है, जिनमें से चार को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। उन्हीें पर यह कार्रवाई की गई है।

3 महीने के लिए भेजा जेल
19 अगस्त को राष्ट्र विरोधी नारेबाजी करने वाले अजहर उर्फ अज्जू, शादाब उर्फ बच्चा और मोहम्मद समीर उर्फ बल्दी पर रासुका लगाई गई है। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर राष्ट्र विरोधी पोस्ट करने वाले साहिल लाला उर्फ सोयम पर भी कार्रवाई की गई है। इन सभी अपराधियों पर भारत विरोधी नारे लगाने, आपसी वैमनस्यता फैलाने, धार्मिक उन्माद भड़काने, लोक शांति भंग करने, देशभक्ति की भावना को आहत करने, देश की संप्रभुता को धूमिल करने जैसे गंभीर आरोप हैं। इन पर रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) लगाकर 3 माह के लिए जेल में निरुद्ध करने के आदेश जारी किए गए हैं।

पुलिस ने लिखी चिट्ठी
घटना के बाद लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस की ओर से एक पत्र भी जारी किया गया है। इसमें काटछांट किए गए वीडियो वायरल नहीं करने की अपील की गई है। पुलिस ने मोहर्रम पर राष्ट्रविरोधी नारेबाजी की घटना का जिक्र करते हुए कहा है कि इस मामले में कुछ लोगों ने ऐसा ही वीडियो वायरल किया है। ऐसे वीडियो वायरल न किए जाएं। ऐसे कांट-छांट वाले वीडियो और उन्हें एडिट करने वालों की पुलिस निगरानी कर रही है। ऐसा करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 

Share

Leave a Reply