रतन टाटा की कंपनी को मिला तगड़ा झटका, हुआ इतने हजार करोड़ का घाटा, जानिए डिटेल…
Ratan Tata Company : रतन टाटा की कंपनी को करीब 21881 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार को टाटा मोटर्स के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली.
पिछले 9 दिनों से लगातार गिर रहे हैं कंपनी के शेयर
जानकारी के मुताबिक, करीब 6 घंटे (सुबह 9.15 बजे से दोपहर 3.30 बजे) में टाटा मोटर्स के शेयरों में करीब 6 फीसदी की गिरावट आई. जिसके चलते सेंसेक्स और निफ्टी पर कंपनी के शेयर में काफी गिरावट देखने को मिली. आपको बता दें कि पिछले 9 दिनों से कंपनी के शेयरों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है.
कंपनी का बाजार मूल्यांकन घटा (Ratan Tata Company)
डीएनए की एक रिपोर्ट के अनुसार बीएसई पर कंपनी के शेयर में करीब 5.74 फीसदी की गिरावट आई है और यह 976 रुपये पर बंद हुआ. जबकि दिनभर के कारोबार के दौरान यह 6.12 फीसदी गिरकर 972 रुपये पर आ गया था.
रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि एनएसई पर कंपनी के शेयर 5.73 फीसदी गिरकर 976.40 रुपये पर आ गए. इससे कंपनी का बाजार मूल्यांकन 21881 करोड़ घटकर 3,59,227.59 करोड़ रुपये रह गया है.
एनएसई पर 361.40 लाख शेयरों का कारोबार हुआ
डीएनए की खबर के अनुसार ऑटोमोबाइल कंपनी के शेयरों में पिछले 9 दिनों से लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. ऐसे में कंपनी के शेयरों के मूल्य में 12.82 फीसदी की गिरावट आई है. रिपोर्ट में कहा गया है कि उतार-चढ़ाव के बाद 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 398.13 अंक यानी 0.49 फीसदी की गिरावट के साथ 81,523.16 पर बंद हुआ.
वहीं, एनएसई निफ्टी 122.65 अंक यानी 0.49 फीसदी की गिरावट के साथ 24,918.45 पर बंद हुआ. रिपोर्ट में साफ तौर पर कहा गया है कि बीएसई पर कंपनी के 17.56 लाख शेयरों का कारोबार हुआ और एनएसई पर 361.40 लाख शेयरों का कारोबार हुआ.
ये भी पढ़े
-
लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
28-Jun-2026 8:26:24 pm -
एशियन गेम्स 2026 में भारत-पाक मुकाबले का इंतजार बढ़ा, सिर्फ सेमीफाइनल या फाइनल में होगी भिड़ंत
24-Jul-2026 10:13:50 pm -
Singer Asha Bhosle : नहीं रही सिंगर आशा भोसले, 92 साल की उम्र में निधन
12-Apr-2026 2:54:45 pm -
विशेष लेख : धमतरी मॉडल बना देश के लिए प्रेरणा
23-Jul-2026 11:20:38 am -
Breast Cancer Alert: महिलाएं सावधान! देर रात जागने की आदत बन रही बड़ा खतरा, ज़रा सी अनदेखी...
31-Jan-2026 9:26:23 am -
LPG Price : जुलाई की शुरुआत राहत भरी! महीने के पहले दिन सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, जानिए नए रेट
01-Jul-2026 4:36:56 pm -
सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की तारीख बदली, PSC ने जारी किया नया टाइम टेबल
11-Aug-2026 10:00:59 pm





















