लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

रविवि ने जारी किया पुनः सेमेस्टर परीक्षा का टाइम टेबल, जाने कब और कैसे होगी परीक्षाएं

रविवि ने जारी किया पुनः सेमेस्टर परीक्षा का टाइम टेबल, जाने कब और कैसे होगी परीक्षाएं
Share

रायपुर, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम की सेमेस्टर परीक्षाएं फरवरी से शुरू हो रही हैं। परीक्षाएं ऑनलाइन मोड पर होंगी। इसके लिए परीक्षा तिथि के दिन सुबह 12 बजे से प्रक्रिया शुरू होगी। परीक्षार्थी घर बैठे प्रश्न पत्र हल कर सकेंगे।
विवि की समय-सारणी के अनुसार प्रतिदिन आधे घंटे पहले रविवि की वेबसाइट www.prsu.ac.in पर प्रश्र पत्र अपलोड किया जाएगा। इसके अलावा परीक्षार्थियों के मेल, वॉट्सएप और वेबसाइट पर भी प्रश्न पत्र भेजा जाएगा। परीक्षा के अगले दिन 12 बजे के पूर्व कापी जमा करना अनिवार्य होगा। इसके लिए बंद लिफाफे में कापियों को डालकर अपने केंद्र में जमा करेंगे। यदि कोई केंद्र तक जाने में असमर्थ है, तो वह स्पीड पोस्ट के माध्यम से कॉपी भेज सकता है।
परीक्षार्थी चाहें, तो ए-फोर साइज के 32 पेज के कागज को उत्तर-पुस्तिका बना सकते हैं। इसके लिए उत्तर-पुस्तिका की मुख्य पृष्ठ विवि की वेबसाइट से डाउनलोड करके मुख्य पेज के तौर पर स्टेपल करना होगा। परीक्षा में नाम, अनुक्रमांक और निर्धारित जगह पर हस्ताक्षर करना अनिवार्य होगा।
परीक्षार्थियों के लिए ये हैं नियम-निर्देश


 



Share

Leave a Reply