BIG BREAKING : RBI करने जा रही है ऑनलाइन मनी ट्रान्सफर के नियमों में बड़ा परिवर्तन, पढ़ें पूरी खबर
नई दिल्ली | दिसंबर से बैंक पैसों के लेन-देन के लिए RTGS नियम में बदलाव करने जा रहे है। RBI ने RTGS सेवा को 24 घंटे उपलब्ध करने का ऐलान किया था। यह फैसला दिसंबर 2020 से लागू होगा।
पढ़ें : लॉक डाउन ब्रेकिंग : देश में 2 दिसंबर तक रहेगा लॉक डाउन, प्रधानमंत्री ने लिया बड़ा फैसला
नए नियमों के तहत अब आप RTGS के जरिए चौबीसों घंटे में कभी भी मनी ट्रांसफर कर सकेंगे। वर्तमान में RTGS सिस्टम महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को छोड़कर हफ्ते के सभी कामकाजी दिनों में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक काम करता है।
RTGS सर्विस के जरिए तुरंत फंड ट्रांसफर किया जा सकता है। यह बड़े ट्रांजेक्शंस में काम आता है। RTGS के जरिए 2 लाख रुपये से कम अमाउंट ट्रांसफर नहीं हो सकता है, इसे ऑनलाइन और बैंक ब्रांच दोनों माध्यमों से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें भी किसी तरह का फंड ट्रांसफर शुल्क नहीं हैं। लेकिन ब्रांच में RTGS से फंड ट्रांसफर कराने पर शुल्क देना होगा।







.jpeg)












