RBI ने किये कई बड़े ऐलान: रेपो रेट में की 40 बेसिस प्वाइंट्स की कटौती, जानिए और क्या कुछ है खास
नई दिल्ली। कोरोना की महामारी के बिच भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई बड़े ऐलान किए हैं। गवर्नर शक्तिकांत दास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि रेपो रेट में 0.4 फीसदी कम किया गया है। रेपो रेट में 40 बेसिस प्वॉइंट की कटौती की गई है। कटौती से ब्याज दरें कम होंगी। लेकिन रिवर्स रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अब बैंकों को कम ब्याज पर रिजर्व बैंक लोन देगा। गवर्नर ने बताया कि कोरोना वायरस के कारण दुनिया भर की आर्थिक गतिविधियां ठप हो गई हैं। इसके साथ ही अब आरबीआई के नए 3 महीनों के लिए मोहलत के ऐलान के बाद ग्राहकों को कुल 6 महीने की छूट मिल जाएगी। मतलब ये कि आप कुल 6 महीने तक लोन की ईएमआई नहीं देना चाहते हैं तो बैंकों की ओर से कोई दबाव नहीं पड़ेगा। वहीं, आपका क्रेडिट स्कोर भी दुरुस्त रहेगा। यानी बैंक की नजर में आप डिफॉल्टर नहीं होंगे।







.jpeg)












