BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

RBI को मिली धमकी, 11 जगहों पर बम रखने का दावा...गवर्नर दास और वित्त मंत्री सीतारमण के इस्तीफे की मांग

RBI को मिली धमकी, 11 जगहों पर बम रखने का दावा...गवर्नर दास और वित्त मंत्री सीतारमण के इस्तीफे की मांग
Share

 मुंबई रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के मुंबई कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ये धमकी मेल के जरिये दी गई है। मेल में गवर्नर शक्तिकांत दास और निर्मला सीतारमण के इस्तीफे की मांग की गई है। ऐसा नहीं होने पर बम धमाके करने की चेतावनी दी गई है। मेल के सामने आने के बाद मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

मुंबई पुलिस के अनुसार ईमेल में आरबीआई ऑफिस के साथ एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक में बम रखने की बात कही गई थी। सभी स्थानों की जांच की जा चुकी है। मेल में आरबीआई के गर्वनर शक्तिकांत दास और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से इस्तीफा देने की मांग की गई हौ। पुलिस के अनुसार आरबीरआई को यह धमकी भरा मेल दोपहर में डेढ़ बजे मिला था। इसमें 11 स्थानों पर बम रखने का हवाला देते हुए चेतावनी दी गई थी। मुंबई पुलिस ने मेल में लिखे स्थानों की जांच के बाद एमआरए मार्ग थाना में एक शिकायत भी दर्ज की है। मुंबई पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


Share

Leave a Reply