BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कल कार्तिक पूर्णिमा के दिन लगने वाले चंद्रग्रहण से जुड़ी पढ़ें 10 जरूरी बातें

कल कार्तिक पूर्णिमा के दिन लगने वाले चंद्रग्रहण से जुड़ी पढ़ें 10 जरूरी बातें
Share

19 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। चंद्र ग्रहण को अशुभ घटना माना जाता है। इस दौरान पूजा-पाठ व मांगलिक कार्यों की मनाही होती है। चंद्रग्रहण का सभी 12 राशियों पर प्रभाव देखने को मिलेगा। पढ़ें कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को लगने वाले चंद्र ग्रहण से जुड़ी 10 जरूरी बातें-
1. सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण- 19 नवंबर को सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण लगने वाला है। इस ग्रहण की अवधि ज्यादा होने के कारण इसे सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण कहा जा रहा है।
2. किस राशि में लगेगा चंद्र ग्रहण- साल का आखिरी चंद्र ग्रहण वृषभ राशि में लगेगा। वृषभ राशि में राहु का गोचर चल रहा है। इस कारण वृषभ राशि पर ग्रहण का सबसे ज्यादा असर पड़ेगा।
3. चंद्र ग्रहण का समय- हिंदू पंचांग के अनुसार, ग्रहण सुबह 11 बजकर 34 मिनट से आरंभ होगा और शाम 05 बजकर 59 मिनट पर समाप्त होगा।
4. साल का आखिरी चंद्र ग्रहण- 19 नवंबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा। अगला चंद्र ग्रहण 16 मई 2022 को लगेगा।
5. कार्तिक पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण- कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को कार्तिक पूर्णिमा कहा जाता है। हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है।
6. सूतक काल- 19 नवंबर को सूतक काल मान्य नहीं होगा। यह ग्रहण आंशिक ग्रहण होगा, ऐसे में सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा। पूर्ण चंद्र ग्रहण में ही सूतक काल मान्य होगा।
7. भारत में कहां दिखेगा- 19 नवंबर को भारत के पूर्वोत्तर राज्य असम, अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा।
8. विदेशों में कहां दिखेगा- 19 नवंबर को चंद्र ग्रहण अमेरिका, उत्तरी यूरोप, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर क्षेत्र में दिखाई देगा।
9. 2021 में कितने लगेंगे चंद्र ग्रहण- साल 2021 में दो चंद्र ग्रहण का योग बना था। 19 नवंबर को साल का अंतिम और दूसरा चंद्र ग्रहण लगेगा।
10. चंद्र ग्रहण कैसे लगता है- चंद्र ग्रहण एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है। जब चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया पड़ने लगती है तो इसी स्थिति को चंद्र ग्रहण कहते हैं।

 


Share

Leave a Reply