नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

आंगनबाड़ी के 44 पदों पर की गई भर्ती निरस्त, चयन समिति के सदस्यों को नोटिस जारी

आंगनबाड़ी के 44 पदों पर की गई भर्ती निरस्त, चयन समिति के सदस्यों को नोटिस जारी
Share

 बलरामपुर। CG BIG BREAKING कलेक्टर विजय दयाराम के. (Collector Vijay Dayaram K.) ने कार्यालय महिला बाल विकास विभाग (Women and Child Development Department) , परियोजना कुसमी के तहत हुई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी सहायिका के कुल 44 पदों पर की गई भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण रूप से निरस्त (Recruitment done on 44 posts canceled) करते हए चयन समिति के सदस्यों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

कार्यालय महिला बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन प्राप्त कर भर्ती प्रक्रिया पूर्ण की गई थी। कलेक्टर विजय दयाराम के. के पदभार ग्रहण करने के बाद से ही भर्ती प्रक्रिया के संबंध में असंतुष्ट आवेदकों द्वारा भर्ती प्रक्रिया के जांच के लिए शिकायत प्रस्तुत किया गया था, इसके अतिरिक्त भर्ती प्रक्रिया के संबंध में कलेक्टर जनदर्शन में भी आवेदन प्राप्त हुए थे, जिस पर गहरी नाराजगी जताते हुए कलेक्टर विजय दयाराम ने अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति का गठन कर परियोजना कुसमी के तहत आंगनबाडी कार्यकर्ता के 19, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 5 तथा आंगनबाड़ी सहायिका के 20 पदों इस प्रकार कुल 44 पर हुई भर्ती प्रक्रिया के सूक्ष्मता से जांच कर प्रतिवेदन प्रेषित करने के लिए निर्देशित किया था।

जिला स्तरीय समिति से प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार भर्ती प्रक्रिया दोषपूर्ण पाई गई है। जिसपर कलेक्टर दयाराम ने कड़ी करवाई करते हुए परियोजना कुसमी अंतर्गत आंगनबाड़ी के 44 पदों पर हुई भर्ती प्रक्रिया को निरस्त करते हुए चयन समिति के सभी सदस्यों विकासखंड शिक्षा अधिकारी कुसमी, खंड चिकित्सा अधिकारी कुसमी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी , कुसमी , परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास कुसमी को कारण बताओ नोटिस जारी (show cause notice issued) कर 3 दिवस के भीतर स्वयं उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया है साथ जवाब सन्तोष जनक नही पाए जाने पर कड़ी करवाई करने के लिए निर्देश जारी किए हैं।


Share

Leave a Reply