BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

युवाओं के लिए 105 पदों पर निकली भर्ती, 9 जनवरी को होगा जॉब फेयर, जानें पूरी डिटेल्स

युवाओं के लिए 105 पदों पर निकली भर्ती, 9 जनवरी को होगा जॉब फेयर, जानें पूरी डिटेल्स
Share

 रायपुर नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के पास स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र रायपुर द्वारा स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 9 जनवरी 2024 को पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर स्थित रोजगार कार्यालय में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक जॉब फेयर का आयोजित किया जाएगा।

इस जॉब फेयर में निजी क्षेत्र के नियोजक एस.आर. हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर ग्राम चिखली जिला दुर्ग द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। जॉब फेयर में शामिल होने वाले इच्छुक उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के बारे में अधिक जानने के लिए नीचे दी गई जानकारी ध्यान पूर्वक पढ़ें।

इन पदों के लिए की जाएगी भर्ती –

मेडिकल ऑफिसर
डेन्टिस्ट, फिजियोथेरेपिस्ट
ओ०टी०/एक्स-रे टेक्निशियन
पैथालॉजी लेब
नर्सिंग स्टॉफ
डायलासिस टेक्निशियन
फिल्ड ऑफिसर
इलेक्ट्रिशियन
वाहन चालक
कॉर्पाेरेट मैनेजर
एकाउंटेंट
फार्मासिस्ट
कम्प्यूटर
ऑपरेटर
प्लंबर
नर्सिंग
सुपरवाईजर
गार्ड
मल्टिपल वर्कर

इन पदों पर अनुभवी योग्यताधारी आवेदकों की भर्ती 10 हजार से 50 हजार प्रतिमाह के वेतनमान पर की जाएगी। अतः इस जॉब फेयर में सम्मिलित होने योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर अपने बॉयोडाटा/आधार कार्ड एवं शैक्षणिक, तकनीकी योग्यता एवं अनुभव प्रमाण-पत्र तथा ड्रायविंग लायसेंस की छायाप्रति के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क कर सकते है।


Share

Leave a Reply