BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

300 पदों के लिए निकली भर्ती , पढ़े पूरी जानकारी

300 पदों के लिए निकली भर्ती ,  पढ़े पूरी जानकारी
Share

भारत की सबसे बड़ी सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने विभिन्न ट्रेड में कुल 300 पदों के लिए भर्ती निकाली है । उम्मीदवार 10-27 दिसंबर के बीच आवेदन कर सकते हैं।

इन पदों के लिए आवेदन आमंत्रित है - ट्रेड अप्रेंटिस और टेक्निशियन अप्रेंटिस की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। कंपनी ने 9 दिसंबर 2021 को जारी विज्ञापन के अनुसार फिटर, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, मशीनिस्ट, एकाउंटेंट, डाटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ) और रिटेल सेल्स ट्रेड के साथ-साथ इलेक्ट्रिकल, इंट्रूमेंटेशन, सिविल, इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स में टेक्निशियन अप्रेंटिस के कुल 300 पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

योग्यता की बात करे तो ----

ट्रेड अप्रेंटिस (फिटर, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, मशीनिस्ट) किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक परीक्षा पास और सम्बन्धित ट्रेड में दो वर्षीय आईटीआई कोर्स जरूरी है।
ट्रेड अप्रेंटिस (डीईओ) – किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12 की परीक्षा पास और डाटा एंट्री ऑपरेटर का स्किल सर्टिफिकेट प्राप्त होना चाहिए।
ट्रेड अप्रेंटिस (रिलेट सेल्स) – किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12 की परीक्षा पास होना चाहिए।
टेक्निशियन अप्रेंटिस (इलेक्ट्रिकल, इंट्रूमेंटेशन, सिविल, इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स) – किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ सम्बन्धित विषय में 3 साल का डिप्लोमा।

ऐसे करें आवेदन-----

इंडियन ऑयल ट्रेड एवं टेक्निशियन अप्रेंटिस भर्ती 2021 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, iocl.com पर अप्रेंटिसशिप सेक्शन में दिए गए लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से आवेदन कर सकते हैं

 


Share

Leave a Reply