BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती, जल्द करे आवेदन, देखे अंतिम तिथि.....

आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती, जल्द करे आवेदन, देखे अंतिम तिथि.....
Share

कोरबा : एकीकृत बाल विकास परियोजना अंतर्गत कोरबा शहरी परियोजना के आंगनबाड़ी केन्द्रों में रिक्त पदों में भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। कोरबा शहरी परियोजना अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका के कुल 05 रिक्त पदों में भर्ती के लिए आवेदन 14 मार्च 2022 से आमंत्रित किया गया है। आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 30 मार्च 2022 निर्धारित की गई है।

कोरबा शहरी परियोजना के अंतर्गत वार्ड वार सहायिका के रिक्त पदों की जानकारी परियोजना कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। आवेदन निर्धारित प्रारूप में कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना कोरबा शहरी में निर्धारित तिथि तक कार्यालयीन समय में सीधे अथवा पंजीकृत-साधारण डाक के माध्यम से जमा कर सकते हैं।

भर्ती के संबंध में नियम, शर्तें, आवेदन प्रारूप एवं अन्य जानकारी के लिए परियोजना कार्यालय कोरबा शहरी से संपर्क कर सकते हैं। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना कोरबा शहरी ने बताया कि आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों में भर्ती के लिए आवेदिकाओं को उसी वार्ड की निवासी होनी चाहिए जिस वार्ड के लिए आवेदन किया जा रहा हैं।

आवेदिकाओं की आयु 18 से 44 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता कक्षा आठवी उत्तीर्ण है। आवेदन की शर्ते तथा प्रारूप परियोजना कार्यालय कोरबा शहरी एवं नगर निगम के सूचना पटल एवं सभी संबंधित वार्डो के आंगनबाडी केन्द्रों के सूचना पटल पर उपलब्ध है। नियुक्ति के संबंध में अन्य आवश्यक जानकारी परियोजना कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।  


Share

Leave a Reply