खूंखार शेर के छक्के छुड़ाए: जब मासूम पर शेर ने झपट्टा मारा तो सीधा शेर से जाकर भिड़ गई मां
मां और बच्चे का रिश्ता पवित्र होता है, माँ अपने बच्चे पर आंच आते देख मां तड़प उठती है. अमेरिका में भी एक मां के बच्चे पर जब खतरनाक शेर ने हमला किया तो उसने दुर्गा का रूप ले लिया और तब तक नहीं हटी, जब तक जानवर ने हार नहीं मान ली.
5 साल के बच्चे को देखकर पहाड़ी शेर ने उस पर हमला किया और उसे अपने साथ ले जाने की कोशिश की. इसी बीच मां ने जब उसे देखा, तो शेर को इतना मुक्के मारे, कि उसे साहसी मां के आगे हार मान लेनी पड़ी. जिसने भी मां के जांबाजी की ये कहानी सुनी, वो उसकी तारीफ कर रहा है. जिस जानवर का नाम सुनकर भी लोग डर जाते हैं, उससे अकेली महिला ने बच्चे की सलामती के लिए दो-दो हाथ किया.
खूंखार शेर के छक्के छुड़ाए
The Sun के मुताबिक ये घटना अमेरिका के कैलिफोर्निया (California) में तब हुई, जब बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था. बच्चे को अकेला देख पहाड़ी शेर (Mountain Lion) ने मासूम पर झपट्टा मारा और उसे दबोचकर करीब 45 गज तक घसीटता हुआ लेकर गया. इसी बीच मां को बच्चे की चीख सुनाई दी और वो वहां पहुंच गई. मां ने शेर के मुंह में बच्चे को देखते ही न आव देखा न ताव, शेर पर झपट पड़ी और मुक्के मारती रही. इस दौरान मां को ये भी नहीं दिखाई दिया कि उसके सामने कितना खूंखार जानवर खड़ा है.
ममता के आगे शेर ने मानी हार
शेर (Mountain Lion) ने मां पर भी हमला किया, लेकिन वो बिना डरे उससे भिड़ी रही. आखिरकार हिम्मत भी जवाब दे गई और वो भाग खड़ा हुआ. हालांकि बच्चा काफी ज्यादा जख्मी हो चुका था और उसे अस्पताल में भर्ती करना पड़ा. ये घटना कैलिफोर्निया डिपार्टमेंट ऑफ फिश एंड वाइल्ड लाइफ की ओर से बताई गई. डिपार्टमेंट की ओर से बताया गया है कि बच्चे के सिर और ऊपरी धड़ में गंभीर चोट आई है और वो अस्पताल में है. मां की जांबाजी के बाद बच्चे की जान बचने के बाद पूरे इलाके में उसकी बहादुरी की तारीफ हो रही है.







.jpeg)












