नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

उल्लंघन पर जीवन भर के लिये बाहर कर दिया जाएगा रेफरी और जजों को : एआईबीए अध्यक्ष

 उल्लंघन पर जीवन भर के लिये बाहर कर दिया जाएगा रेफरी और जजों को : एआईबीए अध्यक्ष
Share

दुबई। अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) के अध्यक्ष उमर क्रेमलेव ने यहां एशियाई चैंपियनशिप से पूर्व कहा कि एआईबीए के नियमों का उल्लंघन करने वाले रेफरी और जजों को जीवन भर के लिये बाहर कर दिया जाएगा। इस अवसर पर मुक्केबाजी की विश्व संस्था ने निष्पक्ष फैसला नहीं देने वाले जजों के मामले में शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाने का संकल्प लिया।

क्रेमलेव ने एशियाई चैंपियनशिप के शुरू होने से पहले रेफरी और जजों से मुलाकात की। उन्होंने रेफरी और जजों की समिति के अध्यक्ष क्रिस राबर्ट्स से भी मुलाकात की। एआईबीए प्रमुख ने ईमानदारी और पारदर्शिता की अपील की तथा रेफरी और जजों का किसी भी तरह के निराधार आरोपों पर समर्थन का वादा किया।

क्रेमलेव ने कहा, आपको एआईबीए नियमों का सख्ती से पालन करना चाहिए और कभी इनका उल्लंघन नहीं करना चाहिए। सबसे मजबूत खिलाड़ी को जीतना चाहिए। यदि आप एआईबीए के रेफरी और जज बन जाते हैं तो आप किसी एक देश नहीं बल्कि सभी खिलाडिय़ों का बचाव करते हैं। 

उन्होंने कहा, यदि मैं किसी तरह के उल्लंघन के बारे में सुनता हूं तो हम रेफरी और जज को जीवन भर के लिये बाहर कर देंगे। हमें पूरी ईमानदारी से काम करना होगा और जो हमसे सहमत नहीं हैं हम उन्हें विदाई दे देंगे। हम इसके साथ ही किसी को भी रेफरी और जजों पर गलत आरोप नहीं लगाने देंगे। 

एआईबीए के रेफरी और जज रियो ओलंपिक 2016 से जांच के दायरे में थे जहां कुछ फैसलों को लेकर विवाद पैदा हो गया था। इसके बाद विश्व संस्था ने जांच बिठायी थी।

Share

Leave a Reply