एक बार फिर सुर्खियों में रहमान मलिक, Porn स्टार्स को बताया CAA के विरोध प्रदर्शनकारी, जाने पूरी खबर...
इस्लामाबाद। पाकिस्तानी पूर्व मंत्री रहमान मलिक ने भारत के नागरिकता संशोधन कानून CAA की वजह से एक बार फिर सुर्खियों में हैं। तीन पॉर्न स्टार्स को पाकिस्तानी पूर्व मंत्री ने भारत में सीएए के विरोध प्रदर्शनकारी के तौर पर बता डाला। अब अपनी इस 'नादानी' की वजह से मलिक सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं।
ट्वीटर पोस्ट में री-ट्वीट और कमेंट-
मलिक ने इस पोस्ट को री-ट्वीट किया और कमेंट में लिखा, 'गॉड ब्लेस हर।' इसके बाद जब यूजर्स उन्हें उनकी गलती बता रहे थे तो रहमान मलिक ने कहा, 'हम उन्हें यूएन में लेकर जाएंगे और यह यूएन चार्टर के खिलाफ है।' इसके बाद पाकिस्तान की जर्नलिस्ट नायला इनायत ने भी रहमान मलिक की इस गलती का जिक्र किया। उन्होंने ट्वीट किया और लिखा, 'पूर्व मंत्री रहमान मलिक पॉर्न स्टार मियां खलीफा को भारतीय मुसलमानों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए दुआएं दे रहे हैं।' रहमान मलिक की इस गलती के बारे में भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स की तरफ से बताया गया। फिर क्या था ट्रोलिंग का सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा था। एक ट्विटर यूजर अक्षय ने रहमान को टैग किया था।







.jpeg)












