BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

रिश्ते हुए शर्मसार : पिता ने ही बनाया अपनी बेटी को हवस का शिकार, पुत्र को पता लगा तो नदी में लगाई छलांग, जाने कहाँ की है ये खबर

रिश्ते हुए शर्मसार : पिता ने ही बनाया अपनी बेटी को हवस का शिकार, पुत्र को पता लगा तो  नदी में लगाई छलांग, जाने कहाँ की है ये खबर
Share

जालौरराजस्थान के जालौर जिले में एक पिता द्वारा अपनी नाबालिग बेटी से कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला आया है। वहीं, पीड़िता के भाई ने घटना की जानकारी होने पर आत्हत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने कथित तौर पर पूरी घटना की जानकारी अपनी महिला रिश्तेदार को दी और इस बातचीत के ऑडियो क्लिप से भाई को घटना की जानकारी मिली। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता और महिला रिश्तेदार की करीब 32 मिनट की कथित बातचीत का ऑडियो क्लिप शनिवार को वायरल होने के बाद जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि उसी दिन पीड़िता के भाई ने जिले के संछोर इलाके स्थित नर्मदा नहर में छलांग लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम जब घर पहुंची तब तक लड़की का पिता फरार हो चुका था और उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित लड़की का बयान दर्ज कर लिया गया है। ऑडियो क्लिप में कथित तौर पर सुनाई दे रहा है कि लड़की अपनी महिला रिश्तेदार को बताती है कि पिता मोबाइल फोन खरीदने का बहाना कर उसे कार से ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। हालांकि, क्लिप में सुनाई दे रही बातचीत से यह स्पष्ट नहीं हो रहा है कि कथित घटना कब की है।

लड़की क्लिप में यह भी कहती सुनाई दे रही है कि मां ने पिता से भाई को भी उस दिन साथ ले जाने को कहा लेकिन उन्होंने मना कर दिया। क्लिप में लड़की कथित तौर पर महिला रिश्तेदार से कहती सुनाई दे रही है कि उसका पिता सोने के दौरान भी यौन उत्पीड़न करता है। 

लड़की दावा करती है कि पिता न तो उसे अकेले बाहर जाने देता है और न ही परिवार के किसी सदस्य से बात करने देता है। क्लिप में लड़की कथित तौर पर कहती सुनाई दे रही है कि जब वह अपने पिता के व्यवहार को लेकर उन पर गुस्सा करने लगी तो उसकी मां उसे ही डांटने लगी। 


Share

Leave a Reply