BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

रिश्ते हुए शर्मसार : मामा ने ही बनाया अपनी ढाई साल की भांजी को हवस का शिकार, मासूम की हालत गंभीर

रिश्ते हुए शर्मसार : मामा ने ही बनाया अपनी ढाई साल की भांजी को हवस का शिकार, मासूम की हालत गंभीर
Share

भीलवाड़ा | राजस्थान में एक बार फिर दुष्कर्म का झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. रविवार को प्रदेश के भीलवाड़ा में शाम को ढाई साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है. वारदात करने वाला और कोई नहीं बच्ची का मुंह बोला मामा ही निकला. युवक को हरकत करते हुए लोगों ने पकड़ा और जमकर धुनाई की.

नागौर का रहने वाला है आरोपी
दरअसल बच्ची को घुमाने के बहाने आरोपी अपने कमरे पर ले गया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. बच्ची गंभीर घायल अवस्था मे हॉस्पिटल में भर्ती है. पुलिस अधिकारी सुरजीत कुमार ने बताया कि आरोपी नागौर जिले के परबतसर का रहने वाला है और भीलवाड़ा में किराए के मकान में रहता है. रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे महिला ढाई साल की बच्ची और सात साल के बेटे को घर में ही छोड़कर किसी काम से आसपास गई थी.

बच्ची की आवाज सुनकर दौड़े लोग
इसके बाद आरोपी उसके घर पहुंचा और बच्ची को अपने कमरे पर ले गया, जहां उसने मासूम से दरिंदगी कर दी. लोगों ने बताया कि जोर जोर से रोने की आवाज सुनकर सामने स्थित किराणा की दुकान पर बैठे लोग मकान में पहुंचे तब दरवाजा अंदर से बंद था. लोगों ने दरवाजा खुलवाया तो बच्ची को खून से सना हुआ देखकर माजरा भांप गए. वहीं आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, जिसे लोगों पकड़ लिया.

भीड़ ने की जमकर पिटाई
इस दौरान बच्ची की मां भी आ गई. भीड़ आरोपी की पिटाई करने लगी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया. सूचना पर पुलिस पहुंची और आरोपी को पकड़ लिया. आरोपी ट्रैक्टर ड्राइवर है, जो यहां अकेला ही रहता है. वारदात के समय वह नशे में था. एसपी आदर्श सिधू व एसडीएम ओमप्रभा हॉस्पिटल पहुंची. एसपी ने वार्ड में जाकर पीड़िता की सेहत के बारे में जानकारी ली और परिजनों को निष्पक्ष व सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया.

डॉक्टर्स की निगरानी में है मासूम
वहीं दुष्कर्म की शिकार मासूम की हालत काफी खून बहने से बिगड़ गई. उसे डॉक्टर्स ने अपनी निगरानी में ले रखा है. करीब चार महीने पहले यहां रहने आया आरोपी हनुमान मासूम पीड़िता की मां को बहन कहता था और घर पर आता-जाता रहता था. इस कारण बच्ची भी उसे मामा कहती थी. सात साल के बच्चे ने बताया कि रविवार को मामा उनके घर आया था. कुछ देर रुकने के बाद उसको कहा कि वह उसकी बहन को घुमाने ले जा रहा है. 


Share

Leave a Reply