BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Relationship Tips: पार्टनर का मूड हो खराब तो इन बातों का रखें ख्याल, भूल कर भी न करे ये गलती

 Relationship Tips: पार्टनर का मूड हो खराब तो इन बातों का रखें ख्याल, भूल कर भी न करे ये गलती
Share

हर किसी के साथ कभी न कभी ऐसा होता है, जब ऑफिस या घर की कोई छोटी या बड़ी बात मूड (Mood) ख़राब कर देती है. ऐसे में हर व्यक्ति की अलग-अलग प्रतिक्रिया (Reaction) होती है. किसी को चुप रहना पसंद होता है, तो कोई गुस्से से भर जाता है. ऐसे में बहुत लोग अपना गुस्सा अपने पार्टनर (Partner) पर भी निकालने लगते हैं. अगर आपके पार्टनर के साथ भी ऐसा है तो आपको इस दौरान कुछ बातों का ख्याल ज़रूर रखना चाहिए. आइये जानते हैं इनके बारे में.

डिस्कशन करने से बचें
किसी भी वजह से अगर आपके पार्टनर का मूड ठीक नहीं है, तो आप ऐसे में उनके साथ किसी भी तरह का डिस्कशन करने से बचें. दरअसल, गुस्से में इंसान कुछ सोच नहीं पाता है और अक्सर गलत बोल जाता है. ऐसे में कई फैसले भी गलत हो जाते हैं.

पार्टनर से दूर न भागें
पार्टनर का मूड खराब होने पर उनसे दूर न भागें. न ही घर से बाहर जाएं और न ही किसी दूसरे कमरे में बैठें. आप भले ही अपने पार्टनर से बात न करें लेकिन उनके आस-पास रहें और उनको अपनी मौजूदगी का अहसास भी कराते रहें. साथ ही इस बात का अहसास भी दिलाएं कि आप उनके साथ हैं.

बार-बार बात न पूछें
कई बार पार्टनर का मूड खराब होने पर हम उनसे ये पूछने की कोशिश करते हैं कि किस बात पर मूड ख़राब है? अक्सर वह उन बातों को दोहराने के मूड में नहीं होते हैं. लेकिन हम उनसे बार-बार ये पूछते रहते हैं, ‘क्या हुआ? क्या हो गया? पूरी बात अभी बताओ?’ ये सुनकर उनका मूड और भी ज्यादा ख़राब हो सकता है. इसलिए अपने पार्टनर को थोड़ा सा समय दें और बार-बार सवालों को रिपीट न करें.

खाना खाने के लिए ज़बरदस्ती न करें
मूड खराब होने पर बहुत लोग खाना नहीं खाना चाहते हैं. लेकिन घर के लोग या पार्टनर, केयर के चलते उनको खाना खाने के लिए मजबूर करते हैं. ऐसे में कई बार ये जबरदस्ती महंगी पड़ जाती है और उनका गुस्सा आप पर ही निकल जाता है. जिसकी वजह से घर का माहौल खराब हो सकता है.

गलती न थोपें
पार्टनर का मूड ख़राब होने पर गलतियों को उन पर न थोपें. भले भी मूड ख़राब होने की वजह के पीछे, पूरी गलती उनकी ही क्यों न हो. गुस्से में हर बात नॉर्मल से ज्यादा बुरी लगती है. ऐसे में आपके साथ भी उनकी बहस हो सकती है. इसलिए जब भी माहौल शांत हो और उनका मूड भी ठीक हो, तब इस बात का जिक्र उनसे करें.

Share

Leave a Reply