BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

रिश्ते हुए शर्मसार : पिता ने नाबालिग बेटी से मिटाई हवस, गिरफ्तार

रिश्ते हुए शर्मसार : पिता ने नाबालिग बेटी से मिटाई हवस, गिरफ्तार
Share

 गुना : समाज में पिता का साया बेटी के लिए सबसे सुरक्षित ढाल माना जाता है, लेकिन गुना जिले के बमोरी थाना क्षेत्र से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है जिसने बाप-बेटी के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया है। एक कलयुगी पिता ने अपनी ही 15 वर्षीय नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बना डाला।

पुलिस सूत्रों से जानकारी सामने आई है कि पीड़िता बमौरी थाना क्षेत्र निवासी है। 15 जनवरी को उसका पिता उसे यह कहकर अपने साथ ले गया कि जमीन के कुछ रुपयों के सिलसिले में उन्हें गुना जाना है। पिता पर अटूट विश्वास कर मासूम बेटी उसके साथ चल दी। उसे क्या पता था कि जिस हाथ को थामकर उसने चलना सीखा, वही हाथ आज उसकी मयार्दा छीनने के लिए आगे बढ़ेंगे। आरोपी पिता बेटी को गुना ले जाने के बजाय रास्ते में एक सुनसान जंगल की ओर ले गया। वहां उसने डरा-धमका कर अपनी ही मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म किया।

इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने के बाद, आरोपी ने लोक-लाज और पुलिस के डर से पीड़िता को कंचनपुरा में एक रिश्तेदार के घर छोड़ दिया और फरार हो गया। हताश और डरी हुई पीड़िता ने पूरी आपबीती अपनी मां और मामा को सुनाई। मामा ने बिना देर किए साहस दिखाया और पीड़िता को लेकर कैंट थाने पहुंचे।

वही मामले की गंभीरता को देखते हुए शून्य पर ऑनलाइन एफआईआर दर्ज की गई। मामला दर्ज होते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और एफआईआर दर्ज होने के महज 6 घंटे के भीतर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और पीड़िता को उचित संरक्षण प्रदान किया जा रहा है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

 

Share

Leave a Reply