BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

रिलायंस इंडस्ट्रीज 10 लाख करोड़ वैल्यूएशन वाली देश की पहली कंपनी बनी

रिलायंस इंडस्ट्रीज 10 लाख करोड़ वैल्यूएशन वाली देश की पहली कंपनी बनी
Share

नईदिल्ली। मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज यानी आरआईएल ने गुरुवार को इतिहास रच दिया। कंपनी का बाजार पूंजीकरण 10 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। इस कीर्तिमान को हासिल करने वाली रिलायंस देश की पहली कंपनी बन गई है। रिलायंस के शेयर में आई तेजी की वजह से मार्केट कैप में उछाल आया है। एनएसई पर रिलायंस का शेयर फिलहाल (10:41 एएम) 0.50 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ कोराबार कर रहा है। यह 1580 रुपये ऊपर बना हुआ है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में आई तेजी के चलते कंपनी का मार्केट कैप अब तक के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। शेयर ने एक हफ्ते में 2 फीसदी, एक महीने में 10 फीसदी, तीन महीने में 24 फीसदी, 9 महीने में 29 फीसदी और एक साल में 40 फीसदी का बंपर रिटर्न दिया है। 


अगर किसी निवेशक ने रिलायंस के आईपीओ में 10 हजार रुपये लगाए होते तो उसकी कुल रकम बढ़कर 2.10 करोड़ रुपये हो जाती। आपको बता दें कि पिछले 42 साल में रिलायंस के शेयर ने 2,09,900 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर अभी भी कोई निवेशक रिलायंस के शेयर में पैसा लगाना चाहता है तो उसके पास अच्छा मौका है। क्योंकि कई बड़ी रेटिंग एजेंसी ने खरीदारी की सलाह दी। अमेरिकी रेटिंग एजेंसी मॉर्गन स्टेनली ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर को ओवरवेट रेटिंग दी है। साथ ही, शेयर का लक्ष्य 28 फीसदी बढ़ाकर 2000 रुपये कर दिया है।

Share

Leave a Reply