BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Jio का फिर से बड़ा ऐलान, अब इन यूजर्स को नहीं देने होंगे कॉलिंग के पैसे

Jio का फिर से बड़ा ऐलान, अब इन यूजर्स को नहीं देने होंगे कॉलिंग के पैसे
Share

 Reliance Jio ने अपने कस्टमर्स से नॉन जियो कॉलिंग पर पैसे लेने का फैसला किया है. लेकिन अब तक लोगों को ये कन्फ्यूजन थी कि ये कब से लागू होगा. रिलायंस जियो के एक स्टेटमेंट आया है जिसके बाद अब लोगों को इस महत्वपूर्ण सवाल का जवाब मिल गया है.

रिलायंस जियो ने कहा है कि जिन कस्टमर्स ने 9 अक्टूबर से पहले अपने नंबर पर रिचार्ज कराया था वो नॉन जियो यूजर्स को भी फ्री कॉल कर पाएंगे. लेकिन जैसे ही ये प्लान एक्स्पायर होगा आपको नॉन जियो कॉलिंग के लिए पैसे देने होंगे.
Reliance Jio ने एक ट्वीट किया है. इसमें कंपनी ने कहा है, ‘अगर आपने 9 अक्टूबर या इससे पहले रिचार्ज कराया है तो आप फ्री कॉल कर सकेंगे (नॉन जियो कस्टमर्स) को भी. जब तक आपका प्लान एक्स्पायर नहीं हो जाता है’
 
रिलायंस जियो के सबसे पॉपुलर प्लान की वैलिडिटी 84 दिन की है. लेकिन कुछ पैक्स एक साल की वैलिडिटी वाले हैं, तो क्या एक साल तक नॉन जियो कस्टमर्स पर कॉलिंग के पैसे नहीं देने होंगे?
अगर आपने 9 अक्टूबर या इससे पहले 399 रुपये के प्लान के साथ अपना जियो नंबर रिचार्ज कराया है तो 84 दिन तक आप नॉन जियो नंबर पर फ्री कॉल कर पाएंगे.
 
हालांकि अब भी 1 साल वाले वैलिडिटी प्लान के बारे में क्लैरिटी नहीं है कि इन यूजर्स के साथ क्या होगा.
गौरतलब है कि TRAI ने जब IUC यानी Interconnect Usage Charge को 2017 में 14 पैसे से घटा कर 6 पैसे किया था तब कहा था कि इस साल के आखिर तक इसे 0 किया जा सकता है. 
अगर आपके जियो प्लान की वैलिडिटी तीन महीने की है और आपने 9 अक्टूबर से पहले रिचार्ज कराया है तो मुमकिन है आगे भी आप फ्री नॉन जियो कॉलिंग कर पाएं, क्योंकि अगर TRAI IUC को जीरो करता है तो जियो से नॉन जियो कॉलिंग भी फ्री हो जाएगी.
(साभार आजतक)

Share

Leave a Reply