BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

अमेजन और फ्लिपकार्ट को टक्कर देने की तैयारी में रिलायंस ने शुरू की खास सर्विस, जाने क्या है वो खास सर्विस

अमेजन और फ्लिपकार्ट को टक्कर देने की तैयारी में रिलायंस ने शुरू की खास सर्विस, जाने क्या है वो खास सर्विस
Share

ईदिल्ली । देश में ऑनलाइन खरीदारी का चलन तेजी से बढ़ रहा है।अमेजन और फ्लिपकार्ट से जमकर लोगों द्वारा सामान की खरीदारी की जा रही है। साल 2020 में इन दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनियों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की रिलायंस रिटेल लिमिटेड ने जियो मार्ट की शुरुआत कर दी है। जियो मार्ट में रजिस्ट्रेशन के लिए कंपनी ने जियो टेलीकॉम यूजर्स को आमंत्रण भी भेजना शुरू कर दिया है। जियो मार्ट को कंपनी ने देश की नई दुकान कहा है। इसकी शुरुआत मुंबई के नवी मुंबई, ठाणे और कल्याण से होगी।

रिलायंस रिटेल ने आधिकारिक रूप से इसकी लॉन्चिंग की घोषणा कर दी है और कहा है कि आने वाले समय में इसका विस्तार किया जाएगा। इस संदर्भ में एक अधिकारी ने कहा है कि, हमने जियो मार्ट को लॉन्च कर दिया है। इसके लिए जियो यूजर्स को डिस्काउंट के लिए रजिस्टर करने के लिए आमंत्रित भी किया गया है। मौजूदा समय में यह तीन जगह पर ही उपलब्ध है, लेकिन जल्द ही इसका विस्तार किया जाएगा। जियो मार्ट एप भी जल्द ही लॉन्च की जाएगी।
इससे पहले 12 अगस्त को हुई एजीएम में मुकेश अंबानी ने कहा था कि रिलायंस जल्द ही किराना बाजार की सूरत बदलने जा रही है। रिलायंस की योजना है कि देश में दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन-टू-ऑफलाइन ई-कॉमर्स बाजार बनाया जाए। रिलायंस ने इसे न्यू कॉर्मस का नाम दिया है। रिलायंस के नए रिटेल प्लान के तहत हाई स्पीड डिजिटल प्लेटफॉर्म को किराना स्टोर्स से जोड़ा जाएगा, जिसका इस्तेमाल ग्राहकों को ऑर्डर सप्लाई के लिए भी किया जा सकेगा।
 

Share

Leave a Reply