BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राहत की खबर : CNG और PNG गैस के दामों में हुई कटौती, इतने रुपये हुए सस्ते

राहत की खबर : CNG और PNG गैस के दामों में हुई कटौती, इतने रुपये हुए सस्ते
Share

 मुंबई: महंगाई की मार झेल रही जनता के लिए एक राहत की खबर है। दरअसल सरकारी गैस वितरण कंपनी महानगर गैस लिमिटेड ने पाइप के जरिए आपूर्ति की जाने वाली रसोई गैस और वाहन ईंधन के रूप में इस्तेमाल होने वाली सीएनजी के दामों में कटौती की है।

कंपनी ने सरकार द्वारा घरेलू स्तर पर उत्पादित प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बढ़ाए जाने के बाद उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए यह फैसला लिया है।

इस फैसले के बाद पीएनजी के दाम चार रुपये प्रति घनमीटर घटाकर 48.50 रुपये हो गए है। वहीं सीएनजी के दाम छह रुपये किलोग्राम घटाकर 80 रुपये प्रति किलोग्राम कर दिया गया है।

महानगर गैस लिमिटेड ने अपने बयान में कहा कि कीमतों में संशोधन के बाद आर्थिक राजधानी के वाहन मालिक अन्य ईंधन की तुलना में सीएनजी की लागत में 48 प्रतिशत की बचत कर पाएंगे। वहीं पीएनजी के मामले में सबसे ज्यादा इस्तेमाल वाली तरलीकृत पेट्रोलियम गैस की तुलना में उपभोक्ताओं को 18 प्रतिशत की बचत होगी।


Share

Leave a Reply