BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

शनिवार को राहत! पेट्रोल डीजल के नए रेट जारी, सबसे सस्ता पेट्रोल 91.45 रुपये लीटर

शनिवार को राहत! पेट्रोल डीजल के नए रेट जारी, सबसे सस्ता पेट्रोल 91.45 रुपये लीटर
Share

नई दिल्ली | तेल कंपनियों ने आज शनिवार के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। आज 16 अप्रैल को पेट्रोल और डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आज लगातार 10 वां दिन है जब पेट्रोल और डीजल के रेट स्थिर रखे गए हैं। यानी लोगों को पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से आज भी राहत है। इससे पहले 6 अप्रैल को फ्यूल के दाम में 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। आज भी देशभर में पुरानी कीमतें ही प्रभावी हैं। 

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 105.41 रुपये/लीटर
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 105.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 96.67 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 120.51 रुपये लीटर और डीजल 104.77 रुपये लीटर बिक रहा है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल और डीजल क्रमश: 115.12 रुपये और 99.83 रुपये लीटर है। वहीं, चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 110.85 रुपये और डीजल 100.94 रुपये लीटर बिक रहा है। श्रीगंगानगर में पेट्रोल 122.93 रुपये लीटर और डीजल 105.34 रुपये लीटर है। भोपाल में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 118.14 रुपये लीटर और डीजल की कीमत 101.16 रुपये लीटर है। पटना में पेट्रोल-डीजल क्रमश: 116.23 और 101.06 रुपये प्रति लीटर है।
सबसे सस्ता और महंगा पेट्रोल-डीजल
18 दिन में पेट्रोल-डीजल के दाम में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की जा चुकी है। देश में सबसे महंगा पेट्रोल महाराष्ट्र के परभणी में 123.46 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल आंध्र प्रदेश के चित्तूर में 107.61 रुपये प्रति लीटर।  वहीं, सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में 91.45 रुपये और डीजल 85.83 रुपये लीटर है।  
 

Share

Leave a Reply