टूलकिट मामले में संबित पात्रा और रमन सिंह को राहत : सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार की याचिका पर किया सुनवाई से इनकार
रायपुर। सुप्रीम कोर्ट ने कथित टूलकिट विवाद पर ट्वीट के लिए पूर्व सीएम रमन सिंह और बीजेपी नेता संबित पात्रा के खिलाफ एफआईआर पर रोक लगाने के हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली छत्तीसगढ़ सरकार की अपील पर विचार करने से इनकार कर दिया है।
इससे पूर्व सीएम रमन सिंह एवं भाजपा नेता संबित पात्रा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। दरअसल, सर्वोच्च न्यायालय ने कथित फर्जी टूलकिट मामले में छत्तीसगढ़ सरकार की उस याचिका को खारिज कर दी है जिसमें दोनों नेताओं के खिलाफ जांच पर रोक लगाने के हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी गई थी।







.jpeg)












