राहत भरी खबर : एम्स से एक और मरीज की छुट्टी, अब 12 मरीज बचे है जिनका इलाज जारी है
रायपुर, कोरबा के कटघोरा की एक और महिला रोगी का लगातार दूसरा टेस्ट नेगेटिव आने के बाद शुक्रवार को एम्स से छुट्टी दे दी गई है।
पिछले 48 घंटे में प्रदेश के 11 कोरोना मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौट चुके हैं।
आपको बता दें कि प्रदेश में अभी तक कुल 36 पॉजेटिव मरीज मिले थे, जिनमें से 24 मरीज अभी तक पूरी तरह स्वस्थ्य होकर लौट चुके हैं, जबकि 12 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। अभी जिन मरीजों को इलाज चल रहा है, वो सभी कटघोरा के रहने वाले हैं।







.jpeg)












