BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

याद रखें घर कांग्रेसियों के भी है और आंदोलन करना भाजपा को भी आता है - श्रीचन्द सुंदरानी

याद रखें घर कांग्रेसियों के भी है और आंदोलन करना भाजपा को भी आता है - श्रीचन्द सुंदरानी
Share

रायपुर, कांग्रेस सरकार अपने विरुद्ध किसी आंदोलन के लिए काला कानून लाने के बाद विपक्षियों को भयभीत करने के लिए राजनीतिक मर्यादा को ताक में रखकर सीधे टकराव की स्थिति बना रहे हैं ।
आज युवक कांग्रेस द्वारा रायपुर सांसद सुनील सोनी के संसदीय कार्यालय के बजाय निजी निवास में जाकर आंदोलन करने व परिजनों को भयभीत करने के प्रयास पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने कहा कि राजनीतिक आंदोलन की एक मर्यादा रहती है, परंतु कांग्रेसी सीमा रेखा लांघ रहे हैं । उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य के आंदोलनों में भाजपा भी राजनीतिक मर्यादाओं का पालन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि सांसद सुनील सोनी जी को रायपुर की जनता ने 3.50 लाख से अधिक मतों से विजयी बनाया हैं। मुट्ठी भर कांग्रेसियों के कुत्सिक मानसिकता से किये आंदोलनों से वे विचलित होने वाले नहीं।
जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने कहा कि कांग्रेस ने किस से अनुमति लेकर उनके निजी निवास पर आंदोलन किया है सरकार इसकी प्रति सार्वजनिक करें, साथ ही उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि शीघ्र से शीघ्र आंदोलन करने वाले युवक कांग्रेसियों की गिरफ्तारी अगर नहीं होती है । तो भारतीय जनता पार्टी रायपुर में निवासरत मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों के निवास पर प्रदर्शन करेंगी।  


Share

Leave a Reply