BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

शोधकर्ताओं को मिली चौंकाने वाली जानकारी, सांप का जहर करेगा कोरोना का इलाज!

 शोधकर्ताओं को मिली चौंकाने वाली जानकारी, सांप का जहर करेगा कोरोना का इलाज!
Share

साओ पोलो. कोरोना वायरस का इलाज जल्द ही सांप के जहर से हो सकता है. ब्राजील के शोधकर्ताओं ने पाया है कि जहर में मौजूद एक मॉलेक्यूल ने बंदर के सेल में कोरोना वायरस को बढ़ने से काफी हद तक रोक लिया. हालांकि, अभी तक इंसानों में कोविड के खिलाफ इस जहर के असर को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है. शोधकर्ताओं ने बगैर समय की जानकारी दिए उम्मीद जताई है कि इंसानी सेल्स पर भी इस पदार्थ की जांच की जा सकती है.

साइंटिफिक जर्नल मॉलेक्यूल्स में प्रकाशित एक स्टडी में पता चला था कि jararacussu pit viper ने बंदर के सेल्स में वायरस के बढ़ने की क्षमता को 75 फीसदी तक रोक दिया था. साओ पोलो यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर और स्टडी के लेखक राफेल गीडो ने कहा, ‘हम यह दिखाने में सक्षम हुए कि सांप के जहर का यह हिस्सा वायरस के खास प्रोटीन को रोक सकता है.’

यह मॉलेक्यूल पेप्टाइड या अमीनो एसिड की चेन है, जो कोरोना वायरस की PLPro एंजाइम से जुड़ जाता है. अन्य सेल्स को नुकसान पहुंचाए बगैर यह वायरस के बढ़ने में काफी अहम भूमिका निभाता है. साथ ही एक्सपर्ट्स ने इसके चलते सांपों का शिकार करने और उन्हें पकड़ने को गैर-जरूरी बताया है. jararacussu ब्राजील के सबसे लंबे सांपों में से एक है. इसकी लंबाई करीब 6 फीट तक होती है.

एक इंटरव्यू के दौरान गीडो ने कहा था कि अपनी एंटीबैक्टीरियल गुणों के लिए पहले ही पहचाने जाने वाले पेप्टाइड को लैब में तैयार किया जा सकता है. इसके चलते सांपों को पकड़ना या पालना जरूरी नहीं है. हर्पेटोलोजिस्ट गिसीप पुओर्तो ने कहा, ‘हम ब्राजील में उन लोगों को लेकर सावधान है, जो jararacussu के शिकार पर यह सोचकर निकल जाएंगे कि वे दुनिया को बचाने जा रहे हैं… यह ऐसा नहीं है.’ उन्होंने कहा, ‘यह खुद जहर नहीं है, जो कोरोना वायरस का इलाज करेगा.

Share

Leave a Reply