BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कमल विहार में स्ट्रीट लाईट नहीं जलने से रहवासी हो रहे परेशान

कमल विहार में स्ट्रीट लाईट नहीं जलने से रहवासी हो रहे परेशान
Share

सुनसान इलाके में आए दिन लोगों से होती है लूटपाट 

रायपुर। शहर के आउटर में स्थित कमल विहार कालोनी में लोगों की बसाहट अब शुरू हो गई है। चारों ओर से खुला क्षेत्र रात के समय स्ट्रीट लाईट नहीं जलने के कारण सुनसान रहता है। रहवासियों के अनुसार आरडीए की उक्त कालोनी में मकान विक्रय करते समय समस्त प्राथमिक सुविधाएं दिये जाने का भवन स्वामियों से अनुबंध किया गया था। कालोनी निर्माण के अरसे बाद भी कमल विहार कालोनी में स्ट्रीट लाईट नहीं जलने से आए दिन लूटपाट होती रहती है। उक्त क्षेत्र में मल्टीस्पेशिटी हास्पिटल होने के कारण पूरे प्रदेशभर के लोगों का यहां पर आना जाना लगा रहता है। कालोनी क्षेत्र में बनाई गई एप्रोच रोड में भी अंधकार छाया रहता है। रात होते ही जीई रोड से कमल विहार मार्ग में सूनसान क्षेत्र होने के कारण यहां पर स्ट्रीट लाईट नहीं जलने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कमल विहार निवासी पंकज जैन से चर्चा करने पर उन्होंने प्रतिनिधि को बताया कि बड़ा प्रोजेक्ट होने के बावजूद भी कमल विहार क्षेत्र में आरडीए के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा बरती जा रही लापरवाही से रहवासी परेशान है। उन्होंने ने आवास मंत्री मो. अकबर से उक्त क्षेत्र में सभी कालोनी सेक्टरों में तत्काल स्ट्रीट लाईट जलवाने के लिए संबंध अधिकारियों को निर्देश देने की मांग की है। 

Share

Leave a Reply