राजधानी में एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा: होटल में दबिश देकर पुलिस ने किया सात कॉल गर्ल समेत 17 लोगों को गिरफ्तार
पटना: बिहार की राजधानी पटना में एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। जहां पुलिस ने एक होटल में दबिश देकर होटल संचालक और सात कॉल गर्ल समेत 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि सेक्स रैकेट चलाने वाले सरगना पश्चिम बंगाल, यूपी आयैर अन्य राज्यों से कॉल गर्ल बलाते थे।
उसकी निशानदेही पर बुधवार की देर रात गांधी मैदान थाने की पुलिस ने शहर के एग्जीबिशन रोड स्थित दयाल होटल में छापेमारी की। यूपी की एक व बंगाल की सात कॉल गर्ल, होटल संचालक पंकज कुमार व नौ पुरुषों समेत कुल 17 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के हत्थे चढ़ी कॉल गर्ल ने बताया कि हर रोज उन्हें 35 सौ रुपये होटल संचालक दिया करता था। ग्राहकों से रुपये लेने पर मनाही थी। काफी दिनों से इस जगह पर जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था।
कॉल गर्ल को कम से कम एक हफ्ते तक होटल में रहना होता था। होटल मालिक ने सभी को अपनी पहचान छिपाकर रखने को कहा था। व्हट्सएप पर फोटो देखने के बाद सेक्स रैकेट माफिया ग्राहकों से कॉल गर्ल की कीमत तय करता था। ज्यादातर पुराने ग्राहकों को ही होटल के कमरे में इंट्री दी जाती थी। छह हजार रुपये से लेकर 18 हजार रुपये तक ग्राहकों से वसूले जाते थे। हाईप्रोफाइल लोगों का भी इस अड्डे पर आना-जाना था।







.jpeg)












