रेलवे में टिकट चेकिंग अभियान के दौरान लगभग 2,45,025 रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा समय-समय पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिससे यात्रियों को टिकट लेने के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा हैए साथ ही यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है कि वे उचित टिकट लेकर सही कोच में बैठे एवं अपनी सुखद यात्रा करें।
टिकट चेकिंग अभियान में दिनांक 31 अक्टूबर 2019 को चलाया गया जिसमें बिना टिकट यात्रा करने वाले लगभग 183 मामलों से 94,500 रूपये राजस्व प्राप्त हुआए वही अनियमित टिकट के 255 मामलों से 1,17,420 रूपये का राजस्व प्राप्त हुआए अन बुकड़ लगेज के 310 मामलों से 31,685 रूपये राजस्व प्राप्त हुआ एवं वही श्रेणी उन्नयन के 04 मामलों से 1,420 रूपये का राजस्व प्राप्त हुआए कुल 752 मामलों से रायपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा 2,45,025 रूपये का राजस्व प्राप्त किया गया एइस टिकट चेकिंग अभियान में मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. विपिन वैष्णव के नेतृत्व में 26 टीटीईए 02 मुख्य वाणिज्य निरीक्षकएरेलवे सुरक्षा बल 1 द्वारा 06 लोकल एवं लगभग 25 एक्सप्रेस ट्रेनों में जांच की गई







.jpeg)












