BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

रायपुर रेलवे में टिकट चेकिंग अभियान के दौरान 4,69,740 रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ

रायपुर रेलवे में टिकट चेकिंग अभियान के दौरान 4,69,740 रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ
Share

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा समय-समय पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । जिससे यात्रियों को टिकट लेने के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है, साथ ही यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है कि वे उचित टिकट लेकर सही कोच में बैठे एवं अपनी सुखद यात्रा करें।  

टिकट चेकिंग अभियान में दिनांक 14 नवम्बर 2019 को चलाया गया जिसमें बिना टिकट यात्रा करने वाले लगभग 366 मामलों से 2,71,515 रूपये राजस्व प्राप्त हुआ, वही अनियमित टिकट के 355 मामलों से 1,61,905 रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ, अन बुकड़ लगेज के 361 मामलों से 36,320 रूपये राजस्व प्राप्त हुआ, कुल 1082 मामलों से रायपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा 4,69,740 रूपये का राजस्व प्राप्त किया गया। 

इस टिकट चेकिंग अभियान में वरि मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री तन्मय मुखोपाध्याय के नेतृत्व में 34 टीटीई, 02 मुख्य वाणिज्य निरीक्षक एवं रेलवे सुरक्षा बल 2 के द्वारा द्वारा 06 लोकल एवं लगभग 26 एक्सप्रेस ट्रेनों में जांच की गई ।

Share

Leave a Reply