BIG BREAKING : ऋचा जोगी के जाति प्रमाण पत्र को जिला स्तरीय छानबीन समिति ने किया निलंबित, पढ़ें पूरी खबर
रायपुर | मरवाही उपचुनाव से पहले एक बड़ी खबर आ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी की बहू ऋचा जोगी का जाति प्रमाण पत्र को निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार जिला स्तरीय छानबीन समिति ने ऋचा जोगी के जाति प्रमाण पत्र को निलंबित किया है। आपकों बता दें कि ऋचा रुपाली साधू से जाति प्रमाण पत्र के संबंध में अभिलेख और जवाब माँगा गया था, उनके द्वारा प्रस्तुत जवाब समिति को संतुष्ट नहीं करता है, इसलिए ऋचा रुपाली साधू का जाति प्रमाण पत्र निलंबित किया गया है। जिला स्तरीय समिति का उसे निरस्त करने का नही, जाति प्रमाण पत्र को निलंबित करने का अधिकार है।







.jpeg)












