नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

कीमती धातुओं में आई तेजी , देखे आज के भाव....

कीमती धातुओं में आई तेजी , देखे आज के भाव....
Share

मुंबई : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं में रही तेजी के बल पर आज घरेलू स्तर पर इनमें मजबूती रही। इस दौरान सोना 537 रुपये प्रति दस ग्राम और चाँदी 593 रुपये प्रति किलोग्राम चमक गयी।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 0.05 प्रतिशत बढ़कर 1834.24 डॉलर प्रति औंस पर और अमेरिका सोना वायदा 1.21 प्रतिशत चमक कर 1837.30 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इस दौरान चाँदी हाजिर 0.03 प्रतिशत की बढ़त लेकर 21.66 डॉलर प्रति औंस बोली गयी।

घरेलू स्तर पर देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में सोना 537 रुपये की बढ़त के साथ 50975 रुपये प्रति दस ग्राम पर और सोना मिनी 496 रुपये की तेजी लेकर 50929 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। इस दौरान चाँदी 593 रुपये की बढ़त के साथ 61290 रुपये प्रति किलोग्राम पर और चाँदी मिनी 535 रुपये बढ़कर 61533 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी।
 


Share

Leave a Reply