BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

WTC फाइनल की तैयारियों के दौरान ऋषभ पंत ने दिखाया गजब का स्टंट- देखें Video

WTC फाइनल की तैयारियों के दौरान ऋषभ पंत ने दिखाया गजब का स्टंट- देखें Video
Share

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पिछले काफी समय से अपनी बल्लेबाजी के लिए चर्चा में बने हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया और फिर इंग्लैंड के खिलाफ ऋषभ पंत ने जिस तरह से बल्लेबाजी की है, उन्होंने टेस्ट टीम में अपनी जगह काफी हद तक पक्की कर ली है। इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में पंत का नाम भी शामिल है। इंग्लैंड में भारत को 18 जून से न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेलना है और इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय क्रिकेटर्स ट्रेनिंग शुरू कर चुके हैं। मुंबई होटल में ट्रेनिंग के दौरान ऋषभ पंत ने एक हैरतअंगेज स्टंट का वीडियो शेयर किया है।

इस वीडियो में पंत सीधा खड़े रहते हैं और फिर पीछे की तरफ अपनी पूरी बॉडी को धनुष की तरह मोड़ लेते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए पंत ने लिखा, 'कई बार दुनिया आपको उलट-पुलट नजर आ सकती है, लेकिन लक्ष्य हमेशा नजरों के सामने होना चाहिए।' पंत, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, ईशांत शर्मा, अजिंक्य रहाणे, उमेश यादव ये वो खिलाड़ी हैं, जो मुंबई होटल के जिम में साथ में ट्रेनिंग कर रहे हैं।
 


Share

Leave a Reply