नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

सड़क हादसा : बालू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा , ट्रक मालिक की हुई मौत

सड़क हादसा : बालू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा , ट्रक मालिक की हुई मौत
Share

छपरा : बिहार में सारण जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र में गुरूवार को ट्रक के पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चिरांद गांव के समीप टमाटर लदे पिकअप वैन में बालू लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। इसके बाद पिकअप वैन पर सवार लोगों ने बालू लदे ट्रक चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी।

इस दौरान बालू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस घटना में उक्त ट्रक पर सवार ट्रक के मालिक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि ट्रक चालक फरार हो गया।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है। इस घटना के बाद पिकअप वैन का चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

 


Share

Leave a Reply