सड़क हादसा : कार और टेम्पो आमने सामने टकराई , दोनों वाहन चालकों की मौत...
हिमाचल प्रदेश: जिला सिरमौर में रात करीब 12:30 बजे सैनवाला पुल से थोड़ा नजदीक एक सफेद रंग की कार और टेम्प में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस टक्कर में टेंपो की बॉडी अलग हो गई , जिससे की टेंपो व कार के दोनों चालकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
मंगलवार रात को पांवटा साहिब से नाहन की ओर एक टेंपू जा रहा था। दूसरी तरफ से आ रही कार ने इस को टक्कर मार दी। जिससे की टेम्पों चालक और कार चालक दोनों की मौके पर ही मौत हो गई । टेंपो मे दो व्यक्ति सवार थे तथा कार में एक चालक ही सवार था। टेंपू में सवार एक घायल सादिक पुत्र यासीन गांव रतौली सढौरा, तहसील बिलासपुर हरियाणा तथा टेंपो चालक का नाम इकरान पुत्र गफुर पता गांव रतौली सढौरा, बिलासपुर हरियाणा निवासी है। कार चालक का नाम दयाल सिंह गिरीनगर पांवटा साहिब है। टेंपो का नम्बर HR-58C-7987 तथा कार का नम्बर HP-52T-1913 है।
डीएसपी वीरभद्र सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि यह हादसा कार चालक की गलती से हुआ है। दोनों का आज पोस्टमार्टम कराया जाएगा परिजनों को इसकी सूचना दे दी है।







.jpeg)












