नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

सडक हादसा : ट्रक से भिड़ी तेज रफ़्तार एसयूवी, 4 की मौत…

सडक हादसा : ट्रक से भिड़ी तेज रफ़्तार एसयूवी, 4 की मौत…
Share

बाराबंकी : चालक को नींद आने से तेज रफ्तार एसयूवी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें एसयूवी सवार लखनऊ के ठाकुरगंज निवासी चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद एसयूवी को काटकर उसमें फंसे हुए शव को बाहर निकाला। उसके बाद परिजनों को सूचना देकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

हादसा सफदरगंज थाना क्षेत्र के पल्हरी गांव के पास लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर बुधवार की भोर करीब 6:00 बजे हुआ। अयोध्या की ओर से आ रही एसयूवी के चालक को नींद आने से डिवाइडर फांद कर एसयूवी रांग साइड में आ गई। इसी दौरान लखनऊ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने पीछे से एसयूवी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एसयूवी के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद जहां कंटेनर चालक फरार हो गया। वही एसयूवी सवार सभी चार लोग की सांसे थम गई।

सूचना मिलने की करीब आधा घंटे बाद सफदरगंज थाना अध्यक्ष अभिषेक तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। भीषण हादसे के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। इस पर एएसपी दक्षिणी मनोज पांडेय, सीओ सदर नवीन सिंह मौके पर पहुंच गए। एसयूवी की नंबर प्लेट मोबाइल नंबर से एक की पहचान लखनऊ के ठाकुरगंज निवासी सबी हैदर के रूप में हुई। इसकी सूचना पुलिस ने परिजनों को दी। उसके बाद घंटों मशक्कत कर पुलिस ने क्षतिग्रस्त एसयूवी को काटकर उसमें फंसे शवों को बाहर निकाला। हादसे के बाद कंटेनर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।


 


Share

Leave a Reply