नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

सडक हादसा : सिलीगुड़ी से जम्मू-कश्मीर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, 8 मजदूरों की मौके पर मौत...

सडक हादसा : सिलीगुड़ी से जम्मू-कश्मीर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, 8 मजदूरों की मौके पर मौत...
Share

पूर्णिया : बिहार के पूर्णिया जिले में आज यहां सोमवार को बड़ा हादसा हो गया है। क्षेत्र के दार्जिया बाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग 57 के समीप लोहे की पाइप लदे ट्रक के पलटने से आठ मजदूरों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है। वहीं 5 मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं जिनमें दो मजदूर की स्थिति गंभीर रहने पर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। मृतकों में ईश्वर लाल, वसु लाल, काबा राम, कांति लाला, हरीश, मनी लाला, दुष्मंत, एक अज्ञात शामिल हैं। सभी राजस्थान के उदयपुर खैरवाड़ा के बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि ट्रक सिलीगुड़ी से जम्मू-कश्मीर जा रहा था। पूर्णिया के जलालगढ़ में यह अनियंत्रित हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत कार्य शुरू कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना स्थल से शवों को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। वहीं घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। बताया कि यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हादसा किस वजह से हुआ।अधिकारियों ने बताया कि ट्रक पर बोरिंग का सामान लदा हुआ था। इसमें लोहे के पाइप थे। अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया, जिससे मजदूर इन पाइपों के नीचे दब गए और उनकी मौत हो गई।

वहीं स्थानीय लोगों के मुताबिक, ट्रक की रफ्तार बेहद तेज थी। अंदाजा लगाया जा रहा है कि सुबह-सुबह ट्रक ड्राइवर को नींद आ गई होगी, जिससे वह ट्रक पर अपना संतुलन खो बैठा और हादसे का शिकार हो गया। मौके की तस्वीरें बहुत दर्दनाक हैं। बताया जा रहा है कि सभी मजदूर राजस्थान के उदयपुर के खैरवाड़ा के रहने वाले थे।

 


Share

Leave a Reply