BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज रायपुर: जाने मैदान में अपने नाम का शोर सुनकर क्या बोले इरफान पठान

 रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज रायपुर: जाने मैदान में अपने नाम का शोर सुनकर क्या बोले इरफान पठान
Share

रायपुर। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में हिस्सा लिया तो उनके फैंस ने काफी उत्साह बढ़ाया। इरफान ने रायपुर में इंडिया लेजंड्स के लिए खेलते हुए इंग्लैंड लेजंड्स टीम के खिलाफ नाबाद 61 रन की पारी खेली और 2 विकेट भी झटके। करियर में 173 इंटरनैशनल मैच खेलने वाले इरफान संन्यास लेने के बाद एक बार फिर मैदान पर उतरे तो दर्शकों ने उनके नाम के नारे लगाए। एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें कुछ फैंस इरफान... इरफान... चिल्लाते नजर आ रहे हैं। 36 वर्षीय इरफान ने इस वीडियो को रिट्वीट भी किया। उन्होंने साथ ही लिखा, ऐसा सुनना काफी प्यार भरा लगा। रायपुर में मंगलवार को खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने 7 विकेट पर 188 रन बनाए जिसमें कैप्टन केविन पीटरसन (75) ने शानदार अर्धशतक जड़ा। 189 रन के टारगेट का पीछा करते हुए सचिन तेंडुलकर की कप्तानी वाली टीम इंडिया लेजंड्स इरफान पठान (61*) की नाबाद पारी के बावजूद 7 विकेट पर 182 रन बना सकी।

इरफान ने 29 टेस्ट, 120 वनडे और 24 टी20 इंटरनैशनल मैच खेले हैं। उन्होंने टेस्ट में एक शतक और 6 अर्धशतकों की मदद से कुल 1105 रन बनाए और 100 विकेट झटके। वहीं, वनडे में उन्होंने कुल 1544 रन बनाए जिसमें 5 अर्धशतक शामिल हैं और 173 विकेट लिए। टी20 इंटरनैशनल में उन्होंने 28 विकेट झटके।

Share

Leave a Reply