रोडवेज कर्मचारी ने फांसी लगाकर दी जान....
कानपुर : रनियां कस्बे के आंबेडकर नगर मोहल्ले में एक रोडवेज कर्मचारी ने गुरुवार रात में घर की रसोई में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
आंबेडकर नगर के दयाराम (58) रोडवेज में कैशियर थे। इस समय उनकी तैनाती झकरकटी कानपुर स्थित बस स्टेशन पर थी। वह किसी बात को लेकर तनाव में रह रहे थे। गुरुवार रात में उन्होंने घर के अंदर रसोई में छत के कुडे में फंदा डालकर फांसी लगा ली। शुक्रवार सुबह बेटी निधि ने पिता का शव लटका देखा तो चीख पड़ी। पता चलने पर पत्नी सावित्री देवी बदहवास हो गईं।
दूसरी पुत्री माला का रो रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर चौकी इंचार्ज रनियां अनुराग पांडेय मौके पर पहुंचे तथा छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उन्होने बताया कि परिजन अभी आत्महत्या की वजह नहीं बता सके हैं। पुत्र अमित फतेहपुर में प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक है। उसे सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई होगी।







.jpeg)












