BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

एयरपोर्ट पर किया राकेट से हमला, उड़ानें रद्द...

एयरपोर्ट पर किया राकेट से हमला, उड़ानें रद्द...
Share

कंधार/नई दिल्ली । अफगानिस्तान के कंधार एयरपोर्ट पर जबर्दस्त हमला हुआ है। एयरपोर्ट पर तीन रॉकेट दागे गए हैं। दो रॉकेट रनवे पर गिरकर ब्लास्ट हुए। हमले के बाद सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। हमला तालिबान ने किया है। कंधार के पास तालिबान और अफगानी सेना के बीच जंग जारी है।

कंधार पर तालिबान करना चाहता है कब्जा
कंधार अफगानिस्तान का दूसरा सबसे बड़ा शहर होने के साथ साथ यहां हवाई अड्डा है। यह हवाई अड्डा सबसे अधिक यहां की सेना के लिए मददगार है। सेना को हथियार या रसद यहीं से भेजे जाने की व्यवस्था हो रही है। तालिबान इस एयरपोर्ट को निशाना बना रहा या कब्जे की कोशिश भी इसीलिए कर रहा ताकि वह अफगानी सैन्य शक्ति को कमजोर कर सके।
अफगानिस्तानी सेना ने अमेरिकी मदद से तालिबान के कब्जे वाले कई गांवों को खाली कराने के साथ साथ उनको पीछे धकेल दिया है। अफगानी सेना तालिबान से लगातार जंग लड़ रही है। 

पाकिस्तान कर रहा तालिबान की मदद
अफगानिस्तान की मदद करने की बजाय पाकिस्तान ने तालिबान की चुपके से मदद की है। अफगानी राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने साफ कहा था कि पाकिस्तान ने दस हजार आतंकियों को तालिबान की मदद के लिए भेजा है। इन आतंकियों को तालिबान ने ही ट्रेन्ड किया था। पाकिस्तान अफगानिस्तान के साथ छद्म युद्ध लड़ रहा है। बता दें कि कुछ दिनों पूर्व यहां के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने भी पाकिस्तान को चेताया था कि वह तालिबान की मदद से बाज आए।

अफगानी सेना ने पाकिस्तान के कई सैन्य अफसरों को मारा
अफगानिस्तान सेना ने तालिबानियों की ओर से लड़ने वाले कई लोगों को मार गिया है जो पाकिस्तान के सैन्य अफसर थे। पाकिस्तानी सेना की आईडी इनके पास से मिली थी।
 


Share

Leave a Reply