BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी-20 में रोहित शर्मा ने हासिल किए तीन बड़े मुकाम, ये रिकॉर्ड भी बने

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी-20 में रोहित शर्मा ने हासिल किए तीन बड़े मुकाम, ये रिकॉर्ड भी बने
Share

भारत-श्रीलंका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज (IND vs SL T20 Series) का दूसरा मुकाबला भी भारत (Team India) ने अपने नाम कर लिया. धर्मशाला (Dharamshala) में खेले गए इस मैच को टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीता. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने कई बड़े मुकाम हासिल किए. कप्तान रोहित शर्मा ने भी इस मैच में कुछ बड़े रिकॉर्ड (Records) अपने नाम किए.

कप्तान रोहित ने हासिल किए ये तीन मुकाम

रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलने के शोएब मालिक के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. दोनों ही खिलाड़ियों के नाम 124 मैच दर्ज हैं.
रोहित शर्मा ने इस मैच में फील्डर के तौर पर 50वां कैच लपका. वह इतने कैच पकड़ने वाले पहले भारतीय फिल्डर बन गए हैं.
रोहित शर्मा की कप्तानी में यह घरेलू मैदान पर 16वीं टी-20 जीत है. घरेलू मैचों में सबसे ज्यादा जीत के मामले में उन्होंने इयोन मोर्गन(15) को पीछे छोड़ दिया है.
धर्मशाला टी-20 में टीम इंडिया के नाम हुए ये रिकॉर्ड

भारत की श्रीलंका के खिलाफ यह 16वीं टी-20 जीत है. एक विपक्षी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत के मामले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान की बराबरी कर ली है. पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 16 मैच जीते हैं.
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम की यह 53वीं जीत है. इस मामले में भी वह पाकिस्तान के साथ शीर्ष पर पहुंच गया है.
घरेलू मैदान पर सर्वाधिक टी-20 मैच जीतने के मामले में भी भारत टॉप पर आ गया है. टी-20 में अब भारत और न्यूजीलैंड के नाम घरेलू मैचों में 39-39 जीत दर्ज हैं. 


Share

Leave a Reply