BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

रोहित शर्मा ने तोड़ा दिनेश कार्तिक का अनचाहा रिकॉर्ड, आईपीएल में ऐसा करने वाले बने पहले बैटर....

रोहित शर्मा ने तोड़ा दिनेश कार्तिक का अनचाहा रिकॉर्ड, आईपीएल में ऐसा करने वाले बने पहले बैटर....
Share

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस की हालत काफी खस्ता नजर आ रही है, कप्तान रोहित शर्मा भी खराब फॉर्म में ही दिख रहे हैं। टीम अपने लगातार तीन मैच गंवा चुकी है और इन तीनों मैचों में रोहित का बल्ला भी खामोश रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ रोहित 12 गेंद पर महज तीन रन बनाकर आउट हो गए। रोहित का विकेट उमेश यादव के खाते में गया, जो इस सीजन में केकेआर की ओर से जबर्दस्त गेंदबाजी कर रहे हैं।

इस पारी के दौरान रोहित के नाम आईपीएल का एक अनचाहा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया। रोहित 61वीं बार आईपीएल में सिंगल डिजिट पर आउट हुए हैं, और इस मामले में उन्होंने दिनेश कार्तिक को पीछे छोड़ते हुए टॉप पोजिशन हासिल कर ली है। दिनेश कार्तिक आईपीएल में 60 बार सिंगल डिजिट पर आउट हुए हैं। तीसरे नंबर पर इस लिस्ट में सुरेश रैना का नाम आता है, जो 53 बार डबल डिजिट पर पहुंचे बिना पवेलियन लौट गए हैं।

केकेआर के खिलाफ मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला और टीम ने 20 ओवर में चार विकेट पर 161 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 52 जबकि तिलक वर्मा ने नॉटआउट 38 रनों की पारी खेली। कीरोन पोलार्ड ने 5 गेंद पर नॉटआउट 22 रन ठोके। जवाब में केकेआर ने यह टारगेट 16 ओवर में ही पांच विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। वेंकटेश अय्यर 50 रन बनाकर नॉटआउट लौटे और पैट कमिंस ने 15 गेंद पर नॉटआउट 56 रन ठोके।

 


Share

Leave a Reply